UP: राज्यपाल ने गाजीपुर में तलब की मेडिकल-पानी जांच रिपोर्ट, फैक्ट्रियों के जलदोहन पर सख्ती; अफसरों को निर्देश
UP News: गाजीपुर जिले के दौरे पर शुक्रवार को पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सख्त रुख अपनाया। पुलिस लाइन सभागार में 11 गांवों के 69 दिव्यांग बच्चों से संवाद के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि लखनऊ लौटते ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को मौके पर भेजा जाएगा, ताकि बच्चों की समुचित जांच और उपचार सुनिश्चित हो सके। राज्यपाल ने कहा कि इलाज और जांच के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बीएचयू से आई चिकित्सकीय टीम और लखनऊ की रिसर्च टीम से मुलाकात कर बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट के साथ पानी की जांच रिपोर्ट भी तलब की। कार्यक्रम के दौरान उनका फोकस केवल संवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समस्या की जड़ तक पहुंचने पर रहा। जिला प्रशासन के अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि गांव के पास स्थित फैक्ट्रियों द्वारा जलदोहन और अपशिष्ट निस्तारण की गहन जांच कराई जाए। यह स्पष्ट होना चाहिए कि कहीं मानकों की अनदेखी तो नहीं हो रही। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 19:56 IST
UP: राज्यपाल ने गाजीपुर में तलब की मेडिकल-पानी जांच रिपोर्ट, फैक्ट्रियों के जलदोहन पर सख्ती; अफसरों को निर्देश #CityStates #Ghazipur #Varanasi #AnandibenPatel #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar
