Kangra News: राज्यपाल ने बैजनाथ मंदिर में नवाया शीश
बैजनाथ (कांगड़ा)। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को ऐतिहासिक बैजनाथ मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने देश व प्रदेश के लोगों की शांति, सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने मंदिर के आध्यात्मिक महत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि बैजनाथ मंदिर देवभूमि की अटूट आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। प्रदेश के प्राचीन मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थल ही नहीं भारत की समृद्ध सभ्यता, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक परंपराओं के महत्वपूर्ण प्रतीक भी हैं। उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान शिव का आशीर्वाद प्रदेश को प्रगति, एकता और समावेशी विकास की दिशा में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 00:00 IST
Kangra News: राज्यपाल ने बैजनाथ मंदिर में नवाया शीश #KangraNewsHpNews #SubahSamachar
