चिकित्सा बिलों और 13 फीसदी डीए का जल्द भुगतान करे सरकार : प्रीतम शर्मा

सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर खंड बंजार की बैठक में उठीं लंबित मांगेंसंवाद न्यूज एजेंसीगुशैणी (कुल्लू)। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर खंड बंजार की मासिक बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बंजार में प्रधान प्रीतम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों ने प्रदेश सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लंबित एरियर का 100 प्रतिशत भुगतान करने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से पेंशनरों की ओर से एरियर भुगतान की मांग उठाई जा रही थी। सरकार के इस निर्णय से हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में भी पेंशनरों के लंबित मामलों के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी।इस दौरान पेंशनरों ने अन्य लंबित मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने कहा कि बड़ी संख्या में पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल लंबे समय से लंबित हैं, जिससे विशेषकर बुजुर्ग पेंशनरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इन बिलों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करने की मांग की।बैठक में पेंशनरों को देय 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई के दौर में पेंशनरों को समय पर डीए का लाभ मिलना आवश्यक है, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।प्रधान प्रीतम शर्मा ने सरकार से लंबित चिकित्सा बिलों और 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते के भुगतान संबंधी मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं के प्रति सरकार को संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।बैठक में सचिव तेजा गौतम, संयुक्त सचिव ज्ञान वर्मा, टीकम राम, ध्यान दासी, पुनी देवी, देवली देवी, वाले राम, जीत राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 17:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चिकित्सा बिलों और 13 फीसदी डीए का जल्द भुगतान करे सरकार : प्रीतम शर्मा #GovernmentShouldPayMedicalBillsAnd13%DASoon:PritamSharma #SubahSamachar