कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही सरकार : साहून खान

बोले, मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी अग्निशमन कर्मचारियों की हड़तालसंवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित दमकल केंद्र पर शनिवार को अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। अग्निशमन विभाग यूनियन के जिला प्रधान साहून खान ने सरकार पर अग्निशमन कर्मियों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रधान साहून खान, जोगिंद्र व सुनील कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी जान जोखिम में डालकर शहर को सुरक्षा प्रदान करते हैं लेकिन सरकार उनकी सेवाओं के अनुरूप उचित वेतन, नियमितीकरण और अन्य सुरक्षा साधनों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने मांग की है कि फरीदाबाद अग्निकांड पीड़ितों के लिए एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए, घायलों का निशुल्क उपचार कराया जाए और 5-5 लाख रुपये की सहायता की जाए, उपचार की अवधि को ड्यूटी माना जाए, मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए व अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को पूरा किया जाए। 21 व 22 अप्रैल को करेंगे प्रदर्शनउन्होंने कहा कि आगामी 21 व 22 अप्रैल को नगर निगम के कर्मचारी दमकल फायर विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में 2 दिन काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शित करेंगे। कर्मचारियों को बसंत कुमार, महावीर शर्मा, दलजीत शर्मा, सतपाल, नवीन, राजकुमार, अनिल कुमार, सुरजीत, हरिओम, नरेंद्र यादव और इकबाल ने संबोधित किया। इस अवसर पर कर्मचारी नेता सुशीला देवी, राजेश कुमार, सीमा देवी, भारत कांगड़ा, ज्ञान चंद, तेजपाल, कैलाश आदि ने समर्थन दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 17:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही सरकार : साहून खान #GovernmentIgnoringEmployees'Demands:SahoonKhan #SubahSamachar