Gorakhpur News: हैमर थ्रो में गोरखपुर के किशन कुमार ने जीता गोल्ड

वाराणसी। प्रादेशिक सब जूनियर समन्वय एथलेटिक्स प्रतियोगिता लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार को हुई। प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल ओवरऑल चैंपियन बना। हैमर थ्रो में गोरखपुर के किशन कुमार ने गोल्ड जीता। वहीं जेवलिन थ्रो में मिर्जापुर के राहुल यादव ने 48 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता और सब जूनियर वर्ग के चैंपियन बने।दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 15 स्पर्धा में 243 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन नौ और दूसरे दिन छह स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। पहले दिन आजमगढ़ मंडल की टीम ने तीन स्वर्ण पदक जीत शीर्ष पर जबकि दो स्वर्ण पदक के साथ प्रयागराज दूसरे स्थान पर रहा। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के 230 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन हैमर थ्रो में गोरखपुर के किशन कुमार, जेवलीन थ्रो में मिर्जापुर के राहुल यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 100 मीटर हर्डल में आजमगढ़ के मुकेश कन्नोजिया, ऊंची कूद में अनुकल्प गुप्ता और डिस्कस थ्रो में यश यादव ने स्वर्ण पदक लेकर आजमगढ़ को शीर्ष पर ला दिया। पहले वाराणसी को एक मात्र पदक तीन किमी वॉक रेस में शुभम पटेल ने स्वर्ण जीत कर दिलाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 03:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: हैमर थ्रो में गोरखपुर के किशन कुमार ने जीता गोल्ड #Gorakhpur'sKishanKumarWonGoldInTheHammerThrow. #SubahSamachar