UP: प्रादेशिक कुश्ती में तीन स्वर्ण, एक रजत और कांस्य पदक से 110 अंक लेकर गोरखपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन

Kushti: बनियापुर में आयोजित सब जूनियर कुश्ती सोमवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम 95 अंक हासिल कर फ्रीस्टाइल की उपविजेता बनी। टीम ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम तीन स्वर्ण, एक रजत और कांस्य पदक से 110 अंक लेकर ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी हासिल करने में कामयाब रही। इस प्रतियोगिता में वाराणसी के लिए खिलाड़ियों ने कुल चार पदक जबकि गोरखपुर की टीम ने पांच पदक जीते। जिला कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि फ्रीस्टाइल कुश्ती के 48 किलो में बागपत के आर्यन ने फर्रुखाबाद के सैफ को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 55 किलो में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के नागेश्वर प्रथम स्थान दीपेंद्र यादव को हराया। 80 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के हरिओम ने लखनऊ के वंश को, 110 किलो में गौतम बुद्ध नगर के जय यादव ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के आनंद यादव को हराकर स्वर्ण जीता। ग्रीको रोमन के 48 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के अमन ने गोरखपुर के सुधाकर निषाद को, 55 किलो भार वर्ग में गोरखपुर के हरिओम ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के निलेश को, 65 किलो भार वर्ग में गोरखपुर छात्रावास के सतीश यादव ने वाराणसी के मुरली मनोहर पाल को, 80 किलो भार वर्ग में बरेली के सूरज शर्मा ने आजमगढ़ के संजय यादव को, 110 किलो भार वर्ग में वाराणसी के निशांत पाल ने बरेली के अभिमन्यु को हराकर स्वर्ण जीता।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 00:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: प्रादेशिक कुश्ती में तीन स्वर्ण, एक रजत और कांस्य पदक से 110 अंक लेकर गोरखपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन #CityStates #Varanasi #KushtiDangal #KhelSamachar #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar