UP: 24 शादियां कर चुका है फर्जी आईएएस, अब शहर की युवती को ठगा; पुराने इंटरव्यू का वीडियो दिखाकर रचाई शादी

इटावा जिले के लुधियात मोहल्ले का प्रीतम कुमार निषाद खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शहर की युवती को जाल में फंसाने से पहले 24 शादियां कर चुका है। यह जानकारी ठगी के शिकार युवती के पिता कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी राधेश्याम कश्यप ने पुलिस को दी। उनका कहना है कि जालसाज ने उनसे फर्जी पहचान के जरिये बेटी से शादी कर 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने न सिर्फ उनका आर्थिक शोषण किया, बल्कि उनकी बेटी की जिंदगी भी बर्बाद कर दी। राधेश्याम कश्यप ने बताया कि वह पैरालिसिस के कारण बिस्तर पर हैं। आधा शरीर काम ही नहीं करता है। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी के लिए रिश्ता तलाशा जा रहा था। वह ग्रेजुएशन कर चुकी है। समाज के एक ग्रुप में इटावा के लुधियात मोहल्ले के रहने वाले प्रीतम का रिश्ता आया। प्रोफाइल में प्रीतम को 32 वर्षीय आईएएस अधिकारी और मनिकपुर में एसडीएम पद पर तैनात बताया गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 14:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 24 शादियां कर चुका है फर्जी आईएएस, अब शहर की युवती को ठगा; पुराने इंटरव्यू का वीडियो दिखाकर रचाई शादी #CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #FakeIas #SubahSamachar