Donald Trump: गूगल ट्रेंड में ट्रंप के लीडरशिप का सवाल- पद कब छोड़ोगे? भू-राजनीतिक संकट ने सोचने पर किया विवश

अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच वैश्विक स्तर पर गूगल ट्रेंड्स में एक असामान्य उछाल दर्ज किया गया है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ उनके कार्यकाल, पद छोड़ने की तारीख और अमेरिकी नेतृत्व की समयसीमा को लेकर रिकॉर्ड स्तर पर सर्च किए जा रहे हैं। डिजिटल एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म्स और सार्वजनिक डेटा संकेत देते हैं कि मौजूदा भू-राजनीतिक संकट ने लोगों को यह जानने के लिए प्रेरित किया है कि अमेरिकी नेतृत्व कितने समय तक बना रहेगा और भविष्य की नीति दिशा क्या होगी। यह भी पढ़ें - ईरान पर हमले का समय तय: ट्रंप बोले- मंगलवार रात 8 बजे तक; होर्मुज को लेकर अमेरिकी धमकी से बढ़ा वैश्विक तनाव ट्रंप को लेकर क्या सवाल कर रहे ट्रेंड गूगल ट्रेंड्स के हालिया डेटा के अनुसार, व्हेन विल ट्रंप लीव ऑफिस, ट्रंप टर्म एंड डेट और यूएस प्रेसिडेंशियल टर्म ड्यूरेशन जैसे सर्च टर्म्स में अभूतपूर्व उछाल देखा गया है। विभिन्न क्षेत्रों में इन कीवर्ड्स की लोकप्रियता अपने उच्चतम स्तर के करीब पहुंचती दिखाई दी, जिसे डिजिटल विश्लेषकों ने रिकॉर्ड सर्च इंटरेस्ट की श्रेणी में रखा है। सिमिलरवेब और सेमरश के ट्रैफिक एनालिसिस के अनुसार इन विषयों से जुड़े लेखों और व्याख्यात्मक कंटेंट की रीडरशिप में भी तेज वृद्धि हुई है। काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (सीएफआर) के विश्लेषकों के अनुसार, किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय संकट के दौरान लीडरशिप टाइमलाइन से जुड़े सर्च का बढ़ना एक सामान्य वैश्विक प्रवृत्ति है। वैश्विक स्तर पर कहां सबसे ज्यादा असर गूगल ट्रेंड्स के क्षेत्रीय विश्लेषण से पता चलता है कि अमेरिका, भारत, यूके और मध्य पूर्व के देशों में इन सर्च टर्म्स की सबसे अधिक सक्रियता दर्ज की गई। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में, जहां अमेरिकी विदेश नीति का सीधा प्रभाव पड़ता है, ट्रंप कब पद छोड़ेंगे जैसे सवाल प्रमुख रूप से उभरे हैं। भारत में भी अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने साल का होता है और ट्रंप टर्म एंड डेट जैसे प्रश्न तेजी से ट्रेंड करते देखे गए। यह भी पढ़ें - West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में तेज होती युद्ध की आग, क्या चीन और रूस खत्म करा पाएंगे संघर्ष वैश्विक स्तर पर यहां सबसे ज्यादा असर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के डेटा से यह भी सामने आया है कि सोशल मीडिया पर चल रही बहसों ने इन सर्च ट्रेंड्स को और गति दी है। ट्रंप फॉरेन पॉलिसी, करेंट यूएस लीडरशिप और ईरान पॉलिसी तुलना जैसे विषय एक्स और यूट्यूब पर ट्रेंड करते ही उनसे जुड़े सर्च में उछाल दर्ज किया गया। लाखों यूजर्स ने यहां तक लिखा है कि ट्रंप के कार्यकाल का बचा हुआ समय दो वर्ष नौ महीने से कुछ ज्यादा यानी लगभग 1000 से कुछ ज्यादा दिन जल्द से जल्द गुजर जाएं। सेमरश और सिमिलरवेब के अनुसार यह एक स्पष्ट पैटर्न है जहां सोशल मीडिया विमर्श सीधे गूगल सर्च व्यवहार को प्रभावित करता है। अन्य वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 03:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Donald Trump: गूगल ट्रेंड में ट्रंप के लीडरशिप का सवाल- पद कब छोड़ोगे? भू-राजनीतिक संकट ने सोचने पर किया विवश #World #International #WestAsiaCrisis #DonaldTrump #UsPresident #UsIranWar #GoogleTrends #TrumpLeadership #GeopoliticalCrisis #IranWar #SubahSamachar