Google Pixel 10a vs Vivo V70: 50,000 रुपये में कौन सा स्मार्टफोन है ज्यादा दमदार?
स्मार्टफोन की दुनिया में 2026 की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है। एक तरफ गूगल अपनी स्मार्ट एआई तकनीक के साथ Pixel 10a लेकर आया है, तो दूसरी तरफ Vivo ने अपने Vivo V70 में बेहतरीन कैमरा और दमदार बैटरी का तड़का लगाया है। दोनों ही फोन प्रीमियम फीचर्स से लैस हैं, लेकिन इनकी खूबियां एक-दूसरे से काफी अलग हैं। अगर आप इनमें से किसी भी फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले इनके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जान लें। Google Pixel 10a Vs Vivo V70: डिजाइन और डिस्प्ले Google Pixel 10a अपने क्लासिक और सादगी भरे डिजाइन के साथ आता है। इसमें मैट फिनिश बैक, सैटिन एल्युमिनियम फ्रेम और स्मूद कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्टेड है और IP68 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षित है। इसमें 6.3 इंच की Actua pOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। वहीं Vivo V70 ज्यादा आकर्षक डिजाइन और ग्लास बैक के साथ आता है। इसमें Passion Red और Lemon Yellow जैसे कलर ऑप्शन मिल जाते हैं। यह IP68 और IP69 दोनों रेटिंग के साथ बेहतर वॉटर-रेजिस्टेंस देता है। इसमें 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स है। मीडिया देखने के शौकीनों के लिए Vivo की स्क्रीन ज्यादा शानदार अनुभव देती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 08:56 IST
Google Pixel 10a vs Vivo V70: 50,000 रुपये में कौन सा स्मार्टफोन है ज्यादा दमदार? #Gadgets #National #GooglePixel10a #VivoV70 #TechNewsHindi #SubahSamachar
