Good News: ट्रोनिका सिटी में दूर होगी सीवरेज की समस्या, 16 एमएलडी का बनेगा एसटीपी, इतना होगा खर्च
ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही सीवर की समस्या दूर होने की उम्मीद जग गई है। यूपीसीडा ने छह एमएलडी के एसटीपी की क्षमता बढ़ाने का एस्टिमेट तैयार किया है। 16 एमएलडी के एसटीपी के निर्माण पर 43 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट परीक्षण के लिए यूपीसीडा ने जल निगम को भेज दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली से सटे ट्रोनिका सिटी में करीब 2200 फैक्टरियां हैं। 25 साल पहले बसाए गए इस औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमी सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। सीवर ट्रीट करने के लिए यहां छह एमएलडी का एसटीपी बनाया गया है लेकिन उद्योगों की संख्या बढ़ने के साथ ही सीवर की समस्या भी बढ़ गई है। उद्यमी अरुण गुप्ता का कहना है कि मौजूदा समय में जो एसटीपी लगा है वह ठीक से काम नहीं करता है। अक्सर बंद रहता है। क्षमता कम होने की वजह से ठीक से काम नहीं कर रहा है। नए एसटीपी के लिए लगातार मांग की जा रही है। यूपीसीडा के अधिशासी अभियंता एनके जैन का कहना है कि 16 एमएलडी के एसटीपी की डीपीआर परीक्षण के लिए यूपी जल निगम को भेजा गया है। जल्द ही इसे मंजूरी के लिए कानपुर मुख्यालय भेजा जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 22:58 IST
Good News: ट्रोनिका सिटी में दूर होगी सीवरेज की समस्या, 16 एमएलडी का बनेगा एसटीपी, इतना होगा खर्च #CityStates #Ghaziabad #CrimeNews #UpPolice #SubahSamachar
