Panipat News: होली के दिन मोटरसाइकिल टकराने पर विवाद में अपहरण, कार भी जलाई

-इंडो फार्म संतोष ने थाना चांदनी बाग पुलिस को शिकायत दी, थाने के नजदीक चौक पर बाइक सवारों के साथ झगड़ा हो गया था -दोनों बाइक सवारों पर अपहरण करने और गाड़ी में आग लगाने के आरोप लगाए -शिकायतकर्ता और पुलिस अधिकारी से बात माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र में होली के दिन दो मोटरसाइकिल सवारों की मामूली टक्कर के बाद एक काे बंधक बना लिया। परिवार समझौते के लिए आया तो परिजनों के सामने ही टैक्सी में लेकर आई कार में आग लगा दी। चांदनी बाग थाना पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है। इंडो फार्म के संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चार मार्च को अपने दोस्त राजवीर के साथ मोटरसाइकिल पर पनीर लेने सेक्टर-25 स्थित एक रेस्टोरेंट गया था। थाना चांदनी बाग के नजदीक अग्रसेन चौक पर एक पल्सर मोटरसाइकिल सवार ने उनको टक्कर मार दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल पर गोंडा यूपी के अवधेश और बाबूराम हैं। इसमें बाबूराम को हल्की चोट आ गईं। इस पर उनके बीच विवाद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अवधेश और बाबूराम ने उनका अपहरण कर लिया और सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित एक प्लॉट में रख लिया। उन दोनों ने उनको डराकर बाबूराम के इलाज के लिए अपने घर से पैसे मंगवाने का दबाव बनाया। उन्होंने फोन कर अपने भाई और परिजनों को बुलाया। उनकी बहन ललिता और अन्य रिश्तेदार सागर एक टैक्सी में आए। वहां उनके साथ विवाद और बढ़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास ने अपने साथियों सन्नौज उर्फ मनीष और ओंकार के साथ मिलकर चालक सागर के साथ मारपीट की। विकास के कहने पर आरोपियों ने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाल सागर की टैक्सी पर छिड़क आग लगा दी। उनको जान से मारने की धमकी दी। वर्जन : पुलिस को संतोष की शिकायत मिली है। इसमें बाबूराम, अवधेश, सन्नौज, ओंकार और विकास के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने, मारपीट और आग लगाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। महिपाल, प्रभारी, थाना पुलिस चांदनी बाग।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 03:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: होली के दिन मोटरसाइकिल टकराने पर विवाद में अपहरण, कार भी जलाई #Gonda'sAttention:KidnappingInADisputeOverAMotorcycleCollisionOnHoli #CarAlsoBurnt #SubahSamachar