गोल्फ टूर: 73 अंक लेकर कोलकाता विजेता, 77 अंक के साथ काशी चौथे स्थान पर; सुनीत ने लगाई जीत की हैट्रिक
Varanasi News: काशी के गोल्फ टूर में कोलकाता 73 अंक के साथ विजेता बना। मथुरा और कोलकाता के ही दो खिलाड़ी उपविजेता बने। वहीं, काशी 77 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मिला। कोलकाता के सुनीत चौरसिया ने लगातार तीन खिताब जीतकर हैट्रिक भी लगाई। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन के टूर इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले खिलाड़ी भी बने। बृहस्पतिवार को बीएलडब्ल्यू ग्रीन्स गोल्फ कोर्स पर हुए इस टूर में सुनीत ने अंतिम दौर में 73 का स्कोर बनाया। कुल छह-अंडर 204 के स्कोर के साथ चार स्ट्रोक के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उन्हें 3,17,875 रुपये की पुरस्कार राशि मिली। कुल 10,04,393 रुपये की कमाई के साथ वह इस साल के डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन भी बने। इस जीत के बाद 2027 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई (मुख्य टूर) में खेलने के लिए पूर्ण कार्ड भी हासिल कर लिया। वहीं, गोल्फ कोर्स में सभी विजेताओं को 25 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई। मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। बरेका के कर्मचारी और स्थानीय खिलाड़ी हेमंत यादव (69-64-77) जिन्होंने दूसरे दौर में छह-अंडर 64 के साथ कोर्स रिकॉर्ड की बराबरी की थी। अंतिम दौर में 77 का स्कोर करने के बाद कुल इवन-पार 210 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे। वहीं, मथुरा के मुकीम अली और कोलकाता के सौविक नायक दो-अंडर 208 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 21:52 IST
गोल्फ टूर: 73 अंक लेकर कोलकाता विजेता, 77 अंक के साथ काशी चौथे स्थान पर; सुनीत ने लगाई जीत की हैट्रिक #CityStates #Varanasi #GolfCourse #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
