UP News: क्रेडिट कार्ड ठगी से खरीदा जा रहा था सोना, 2500 खातों को साइबर सेल ने खंगाला; छह करोड़ कराया होल्ड
Varanasi Crime: ऑनलाइन ठगी खासकर ओटीपी प्राप्त कर खाते से पैसे निकालने के तुरंत बाद ही साइबर ठगों ने खरीदारी की है। सबसे ज्यादा खरीदारी क्रेडिट कार्ड से हुई ठगी में की गई। साइबर ठगों ने पैसा गोल्ड समेत अन्य महंगे सामानों में खर्च किया। खरीदारी कब, कहां और किस शहर में हुई या निवेश किया गया इसकी जांच कर रही है। वहीं, साइबर सेल ने 2500 संदिग्ध बैंक खातों की जांच की। तफ्तीश में सामने आया है कि साइबर अपराधियों ने लोगों को झांसे में लेकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी हासिल की। खाते से पैसे उड़ने के बाद उस रकम को तुरंत या तो थर्ड पार्टी एप से खरीदारी की या म्यूल खातों में ट्रांसफर किया। पुलिस लॉगिन आईपी और डिवाइस विवरण के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही भुगतान की तारीख और समय, प्राप्तकर्ता की जानकारी, संबंधित बैंक खाता या वॉलेट की हिस्ट्री को बैंकों की मदद से खंगाल रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 00:07 IST
UP News: क्रेडिट कार्ड ठगी से खरीदा जा रहा था सोना, 2500 खातों को साइबर सेल ने खंगाला; छह करोड़ कराया होल्ड #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
