Sonipat News: घर से 14 तोले सोने के जेवर और नकदी चोरी, एसी मैकेनिकों पर शक
संवाद न्यूज एजेंसीखरखौदा। गांव पाई निवासी सवीन के घर से करीब 14 तोला सोने के गहने और 14,500 रुपये चोरी हो गए। मामले को लेकर कुछ दिन पहले ही घर में आए दो एसी मैकेनिकों पर चोरी का शक जताया है। पाई गांव निवासी सवीन ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 9 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ पारिवारिक समारोह में गए थे। वापस लौटने के बाद उन्होंने सोने के सभी जेवर एक थैले में रखकर अलमारी के पास रख दिए थे। 14 जुलाई की शाम जब वह जेवर सुरक्षित स्थान पर रखने लगे तो थैला खाली मिला। इसके अलावा अलमारी में रखे 14,500 रुपये भी गायब थे। परिवार ने पूरे घर में तलाश की लेकिन गहने और रुपये नहीं मिले। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई को उन्होंने खरखौदा की इलेक्ट्रिक दुकान से नया एसी खरीदा था। उसी दिन कंपनी की ओर से दो मैकेनिक एसी लगाने के लिए घर आए थे। रात करीब आठ से दस बजे तक घर में रहे थे। सवीन ने आशंका जताई है कि उन्हीं लोगों ने घर की रेकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 17:23 IST
Sonipat News: घर से 14 तोले सोने के जेवर और नकदी चोरी, एसी मैकेनिकों पर शक #GoldJewelleryWeighing14TolasAndCashStolenFromHome;ACMechanicsSuspected. #SubahSamachar
