EV: गोवा सरकार की बड़ी योजना, बाइक टैक्सी और ऑटो चालकों को ईवी खरीदने पर 50% तक सब्सिडी देने की तैयारी
गोवा सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को तेजी से बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। सरकार लाइसेंसधारी मोटरसाइकिल पायलट (Bike Taxi) और ऑटोरिक्शा चालकों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने की योजना बना रही है। सरकार इस कदम से पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की जगह स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना चाहती है। इस प्रस्ताव की जानकारी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को राज्य की सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट स्ट्रैटेजी को लेकर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। यह योजना केवल ईवी सब्सिडी तक सीमित नहीं है।बल्कि चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने, सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ बनाने और उद्योगों में स्वच्छ ऊर्जा अपनाने जैसी कई पहलों का हिस्सा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 13:30 IST
EV: गोवा सरकार की बड़ी योजना, बाइक टैक्सी और ऑटो चालकों को ईवी खरीदने पर 50% तक सब्सिडी देने की तैयारी #Automobiles #National #Goa #ElectricVehicles #EvSubsidy #SubahSamachar
