तनाव मुक्त होकर दें परीक्षा : आरके सिंह

बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए दिए सुझाव मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में बुधवार को बोर्ड परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने के लिए बोर्ड परीक्षा से पूर्व कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने छात्रों को परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि छात्र तनाव मुक्त होकर परीक्षा दें, समय प्रबंधन में 24 घंटे को तीन भागों में बांट लें, जिसमें हल्का व्यायाम, प्रणायाम, पर्याप्त नींद और संतुलित खान-पान के साथ मन को एकाग्रचित करके अध्ययन करें। परीक्षा के दौरान नए टॉपिक्स को ना छूकर पुराने टॉपिक को दोहराएं। अपने अंदर सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास पैदा करें। परीक्षा में प्रश्न के अनुरूप डायग्राम और लेख सौंदर्य का ध्यान रखें। कार्यशाला के बाद छात्र छात्राओं को प्रवेश पत्र दिए गए। संचालन अमित चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान श्रवण कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, विक्रम सिंह, मनोज कुमार, कैप्टन मोहम्मद जकी, दीपक कुमार, डॉ. देवपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 19:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




तनाव मुक्त होकर दें परीक्षा : आरके सिंह #GiveTheExamWithoutAnyStress:RKSingh #SubahSamachar