जीआईएस से पहले निवेश जुटाने की कवायद तेज, गुरुवार को मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे मुख्यमंत्री यादव

मध्य प्रदेश में जनवरी 2027 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से पहले सरकार ने निवेशकों से सीधा संपर्क बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 अक्तूबर को मुंबई में देश के प्रमुख उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।मुंबई के लोअर परेल स्थित द सेंट रेजिस होटल में होने वाले निवेश संवाद में मुख्यमंत्री उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे। मुंबई देश के बड़े औद्योगिक और कारोबारी समूहों का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मुख्यमंत्री का उद्योगपतियों से सीधे संवाद का मकसद मध्य प्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी देने के साथ ही कंपनियों की जरूरत और उनके निवेश प्रस्तावों को समझना भी है। ये भी पढ़ें-भोपाल में 44 भैंस बनीं नगर निगम की मुसीबत: 10 महीने में चारे पर खर्च हुए 16 लाख, कोर्ट केस से अटकी नीलामी उद्योगपतियों के सामने रखेंगे एमपी का रोडमैप कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की औद्योगिक नीति, निवेश के अवसर, औद्योगिक अधोसंरचना और अलग-अलग क्षेत्रों में विकसित हो रहे औद्योगिक क्लस्टर्स की जानकारी दी जाएगी। औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर प्रस्तुतीकरण देंगे।सरकार की ओर से निवेशकों को प्रदेश की भौगोलिक स्थिति और लॉजिस्टिक्स से जुड़े फायदे भी बताए जाएंगे। मध्यप्रदेश देश के मध्य में होने के कारण बड़े बाजारों तक पहुंच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा उद्योगों की जरूरत के मुताबिक अधोसंरचना और निवेश सुविधा तंत्र को मजबूत करने की जानकारी भी साझा की जाएगी। ये भी पढ़ें-एमपी ट्रेवल मार्ट: 1100 करोड़ के निवेश पर मुहर की तैयारी, बुधवार को 34 देशों के टूर ऑपरेटर्स जुटेंगे भोपाल में वन-टू-वन बैठक में निवेशकों की जरूरत समझेंगे सीएम मुख्यमंत्री की उद्योगपतियों के साथ होने वाली व्यक्तिगत बैठकों को इस संवाद का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इन बैठकों में कंपनियों के निवेश प्रस्ताव, उनकी व्यावसायिक जरूरतें और प्रदेश में निवेश को लेकर आने वाली संभावित दिक्कतों पर सीधे चर्चा होगी। सरकार निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने, जरूरी अनुमतियों को सुगम करने और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के अपने प्रयासों की जानकारी भी निवेशकों को देगी। अलग-अलग उद्योग क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा होगी। ये भी पढ़ें-मध्यप्रदेश स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री अटकी, पटवारी बोले- अधिकार नहीं तो दस्तावेज पर हस्ताक्षर क्यों

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 22:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जीआईएस से पहले निवेश जुटाने की कवायद तेज, गुरुवार को मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे मुख्यमंत्री यादव #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #GlobalInvestorsSummit #Gis #MohanYadav #Investment #Industrialists #Mumbai #IndustrialInvestment #IndustrialPolicy #SubahSamachar