Agra News: डांडिया की थाप पर थिरकीं छात्राएं, कलाकृतियों ने मोहा मन

खेरागढ़/सैंया। राजकीय महाविद्यालय सैंया में शनिवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने डांडिया, गरबा और घूमर की मनमोहक प्रस्तुति दीं। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार ने किया। इस दौरान चित्रकला और मूर्तिकला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता दिखी। प्राचार्य ने बताया कि 10 से 16 अक्तूबर तक आयोजित कार्यशाला में तैयार मूर्तियां, चित्रकला, शुभकामना पत्र और लिफाफे प्रदर्शित किए गए। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली भी बनाई। अनुष्का पाठक, मोहिनी, सावित्री, लक्ष्मी, संजना सोनी सहित कई छात्राओं ने डांडिया, गरबा और घूमर की प्रस्तुति दीं। संचालन डॉ रेखा सुमन ने किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: डांडिया की थाप पर थिरकीं छात्राएं, कलाकृतियों ने मोहा मन #Agra #AmarUjala #Kheragarh #SubahSamachar