Bareilly News: फैशन टेक्नोलॉजी की ओर छात्राओं का झुकाव, तकनीकी कोर्स में छात्रों का वर्चस्व
बरेली। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कुल 3,518 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें 1,109 छात्राएं और 2,409 छात्र शामिल हैं। तकनीकी कोर्सों में छात्रों का वर्चस्व बना हुआ है, जबकि सर्वाधिक 140 छात्राओं का झुकाव फैशन टेक्नोलॉजी की ओर है।जिले में सात राजकीय आईटीआई संचालित हैं। इसमें मीरगंज, बहेड़ी, फरीदपुर, महिला आईटीआई, सीबीगंज, सिविल लाइंस व आंवला के राजकीय आईटीआई कॉलेजों के आंकड़ों के आकलन में सामने आया कि छात्राओं की उपस्थिति फैशन व इससे संबंधित कोर्सों में बेहतर दर्ज की गई है। आईटीआई सीबीगंज में संचालित 25 ट्रेडों में स्टेनो अंग्रेजी और हिंदी, स्विंग प्रौद्योगिकी, कढ़ाई, फैशन प्रौद्योगिकी, ड्रेस मेकिंग, सौंदर्य प्रसाधन और ड्राफ्ट्समैन जैसे ट्रेड में छात्राओं का रुझान अधिक है। विशेष रूप से, फैशन और सौंदर्य प्रसाधन जैसे ट्रेड छात्राओं के लिए पसंदीदा विकल्प हैं। नोडल प्रधानाचार्य शिवस्वरूप शर्मा ने बताया कि छात्राओं को तकनीकी ट्रेडों में बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।छात्राओं की पसंद और भविष्य के प्रयास प्रधानाचार्य शिवस्वरूप शर्मा के अनुसार, इन प्रयासों के बावजूद फैशन और प्रौद्योगिकी से संबंधित कोर्स छात्राओं की पहली पसंद हैं। इसके अलावा वे स्टेनो और ड्राफ्ट्समैन जैसे कोर्स में भी अध्ययन कर रही हैं। आगामी सत्र में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। इस बार महिला अभ्यर्थियों का रुझान किस ओर रहेगा, यह देखना होगा।आईटीआई ट्रेड- छात्राओं की संख्याफैशन टेक्नोलॉजी 140कॉस्मोलॉजी 96ड्रॉफ्टमैन 81ड्रेसमेकिंग 80स्विंग टेक्नोलॉजी 40एंब्रॉयड्री 20स्टेनो अंग्रेजी 15स्टेनो हिंदी 14
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 02:54 IST
Bareilly News: फैशन टेक्नोलॉजी की ओर छात्राओं का झुकाव, तकनीकी कोर्स में छात्रों का वर्चस्व #GirlsAreMoreInclinedTowardsFashionTechnology #WhileBoysDominateTechnicalCourses. #SubahSamachar
