UP: शादीशुदा युवक का चार साल से था अफेयर, प्रेमिका के भाइयों ने मार डाला, नोएडा में खेली गई खूनी की होली

नोएडा के सेक्टर 75 में 4 मार्च को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां 39 वर्षीय साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। सूत्रों के अनुसार, सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन को सेक्टर 75 में एक व्यक्ति के गोली लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां उन्होंने साहिल सिंघल को गंभीर रूप से घायल पाया। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रेम प्रसंग का खुलासा पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मृतक साहिल सिंघल विवाहित था और उसका पिछले लगभग चार वर्षों से एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के दिन, वह महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने आई थी। मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद महिला के एक भाई ने साहिल पर गोली चला दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 22:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: शादीशुदा युवक का चार साल से था अफेयर, प्रेमिका के भाइयों ने मार डाला, नोएडा में खेली गई खूनी की होली #CityStates #Noida #NoidaMurder #SubahSamachar