कक्षा छह की छात्रा से छेड़खानी: किशोरी ने विरोध किया, दो चलते ऑटो से फेंक दीं; सड़क पर गिरकर हुई घायल
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के स्कूल से परीक्षा देकर सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे ऑटो से घर लौट रही कक्षा छह की छात्रा से चालक ने छेड़खानी की। साहस दिखाते हुए छात्रा आरोपी शमसुद्दीन से भिड़ गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। डरकर आरोपी ने उसे चलते ऑटो से फेंक दिया। सड़क पर गिरने से छात्रा घायल हो गई। आसपास के लोगों ने पीछा कर ऑटो रुकवाया और चालक को दबोचकर पिटाई कर दी, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 12 वर्षीय छात्रा थाना एकता क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता कबाड़ का काम करते हैं। वह पुरानी मंडी स्थित एक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती है। सोमवार को परीक्षा देने स्कूल गई थी। घर लौटते समय कैलाश टॉकीज के पास एक ऑटो में बैठी। उसमें पहले से तीन-चार सवारियां थीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 06:01 IST
कक्षा छह की छात्रा से छेड़खानी: किशोरी ने विरोध किया, दो चलते ऑटो से फेंक दीं; सड़क पर गिरकर हुई घायल #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraCrime #HarassmentCase #MinorGirlAttack #AutoDriverArrested #PocsoCase #CrimeNews #आगराअपराध #छेड़खानीमामला #नाबालिगपरहमला #ऑटोचालकगिरफ्तार #SubahSamachar
