UP: मेरठ में महफूज नहीं बेटियां, रास्ते में पीछा कर परेशान करता आरोपी, छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा 19 वर्षीय छात्रा को लगातार परेशान करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा का कॉलेज आते-जाते समय पीछा करता है और उसके मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजता है। डर और मानसिक तनाव के चलते छात्रा ने कॉलेज जाना तक छोड़ दिया है। रातभर वीडियो कॉल कर डाल रहा दबाव एल-ब्लॉक निवासी पीड़िता की मां ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात युवक काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। वह देर रात तक वीडियो कॉल करता है और जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। यह भी पढ़ें:Meerut:पिता की मौत की खबर मिलते ही घर लौट रहे थे बेटे, सड़क हादसे में एक की मौत, भाई गंभीर घायल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 11:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: मेरठ में महफूज नहीं बेटियां, रास्ते में पीछा कर परेशान करता आरोपी, छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा #CityStates #Meerut #छात्रासेछेड़छाड़मेरठ #कॉलेजछात्रापरेशान #मोबाइलपरअश्लीलमैसेजमामला #MeerutHarassmentCase #GirlStalkingNewsUp #SspComplaintMeerut #WomenSafetyNews #SubahSamachar