बदायूं में छात्रा की मौत का मामला: तापसी के गले में फंसा मिला मोती, डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम

बदायूं में कक्षा एक की छात्रा की मौत के बाद मंगलवार को अलापुर थाना पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम कराया। जिसमें मासूम के गले में फंसा हुआ मोती निकला। परिवार के लोग अभी भी स्कूल संचालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। छह वर्षीय तापसी अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उघैनी के टेकचंद की बेटी थी। वह ककराला कस्बे के न्यू होपस पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। सोमवार को क्लास में तापसी की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि छात्रा ने स्टाफ को गले में मोती फंसने की बात बताई। तापसी ने शिक्षक के डर से मुंह में ब्रेसलेट छिपा लिया था। संबंधित खबर-UP: कक्षा एक की छात्रा ने मुंह में छिपाई माला, गले में मोती फंसने से गई जान; कई अस्पताल भटके पर नहीं मिला इलाज परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लगाए आरोप परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी किसी प्रकाया का ब्रेसलेट नहीं पहने थी। जबकि कक्षा में टीचर ने बताया कि उसके हाथ में एक ब्रेसलेट था। प्रधानाचार्य ने सभी वीडियो दिखाईं लेकिन उस समय का वीडियो क्यों नहीं दिखा रहे हैं जब बेटी के हाथ में ब्रेसलेट है। या टीचर ने उससे ब्रेसलेट छीनकर रखा था। उस समय का वीडियो सिर्फ इतना है कि बच्ची लंच कर रही है। इसके बाद सीधे दिखाया गया है कि उसको उल्टी हो रही है। इसके बाद टीचर उसको पानी पिलाने के लिए ले जाती दिख रही हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 17:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बदायूं में छात्रा की मौत का मामला: तापसी के गले में फंसा मिला मोती, डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम #CityStates #Budaun #UttarPradesh #GirlDies #Pearl #Postmortem #StudentDies #SubahSamachar