Bhadohi News: चाची के साथ घर से निकली थी मासूम, खेलते समय कुएं में गिरकर मौत, 14 घंटे बाद मिला शव

भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के कुनबीपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम को खेत में स्थित एक पुराने कुएं में गिरकर चार वर्षीय लाडो पुत्री संतोष प्रजापति की मौत हो गई। रात में पुलिस के सहयोग से कुएं का पानी निकाला गया, लेकिन अंधेरा होने से पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर शव को बाहर निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्या है पूरा मामला कुनबीपुर गांव निवासी संतोष प्रजापति की चार साल की बेटी लाडो बृहस्पतिवार शाम को करीब छह बजे घर से दूर सिवान में अपनी चाची के साथ गई। उसकी चाची खेत में काम करने लगी और वह खेलने लगी। कुछ देर बाद वह खेत में नहीं दिखी तो सभी परेशान हो गए। ग्रामीणों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। देर शाम सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कुएं में लगे पंपिगसेट से पानी निकाला, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। इसे भी पढ़ें;UP News: भदोही दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- सपा सरकार में सूबे में बिछा था संगठित माफियाओं का जाल शुक्रवार को सुबह गांव के दीना पटेल, नीरज पटेल और अवधेश विश्वकर्मा ने कुएं में उतरकर खोजबीन किया तो शव बरामद हुआ। लाडो संतोष की इकलौती बेटी थी। उसका एक बड़ा भाई कृष्णा आठ साल का है। लाडो की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 15:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bhadohi News: चाची के साथ घर से निकली थी मासूम, खेलते समय कुएं में गिरकर मौत, 14 घंटे बाद मिला शव #CityStates #Bhadohi #Varanasi #BhadohiNews #BhadohiLatestNews #BhadohiNewsInHindi #SubahSamachar