UP: न मिली चेतन के बैंक खातों की जानकारी; गाजियाबाद सुसाइड केस में इन नौ लोगों के बयान से सामने आएगी असल वजह
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या के मामले में पुलिस अपनी जांच रिपोर्ट में नौ लोगों के बयान शामिल करेगी। इनमें किशोरियों के पिता चेतन, मां सुजाता व हिना और चेतन की तीसरी पत्नी टीना मुख्य रूप से शामिल हैं। इनके अलावा दो प्रत्यक्षदर्शियों अपर्णा व अरुण, सुजाता के माता-पिता और एओए अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर के भी बयान दर्ज होंगे। यह संख्या बढ़ भी सकती है। पुलिस को इसी सप्ताह मामले की जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी है। अगले सप्ताह इसे पुलिस मुख्यालय भेजा जाना है। इसमें पूरे घटनाक्रम के अलावा प्रमुख लोगों के बयान भी शामिल किए जाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 08:29 IST
UP: न मिली चेतन के बैंक खातों की जानकारी; गाजियाबाद सुसाइड केस में इन नौ लोगों के बयान से सामने आएगी असल वजह #CityStates #Ghaziabad #UttarPradesh #GhaziabadSuicide #SubahSamachar
