गाजियाबाद: मोबाइल झपटकर भाग रहा था रितिक, ट्रेन की चपेट में आकर दोनों पैर कटे, दो अन्य साथी भी गिरफ्तार

दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली ट्रेनों के यात्रियों के हाथों पर डंडा मारकर मोबाइल झपटने वाले गिरोह का नगर कोतवाली पुलिस और जीआरपी ने पर्दाफाश किया है। झपटमारी के बाद भागने के दौरान गिरोह का एक सदस्य रितिक निवासी विजयनगर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। चिकित्सकों को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान उसके दोनों पैर काटने पड़े। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर झपटमारी के चार मोबाइल बरामद किए हैं। गिरोह के चारों सदस्य दिल्ली में एक दुकान पर झपटमारी के मोबाइल बेचते थे। पुलिस मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 08:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गाजियाबाद: मोबाइल झपटकर भाग रहा था रितिक, ट्रेन की चपेट में आकर दोनों पैर कटे, दो अन्य साथी भी गिरफ्तार #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadNewsTodayInHindi #GhaziabadHindiNewsToday #GhaziabadCrime #SubahSamachar