Ghaziabad: स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा हुई लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; भाई ने दर्ज कराई एफआईआर

मसूरी थाना क्षेत्र से नाबालिग छात्रा का स्कूल से गायब होने का मामला सामने आया है, जहां कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। भाई ने एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मूल रूप से बुलन्दशहर के एक ग्राम निवासी परिवार वर्तमान में मसूरी के आकाश नगर में रहता है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी छोटी बहन 15 वर्ष, जो हापुड़ रोड स्थित अम्बेडकर स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है, जिसे उसके भाई ने मंगलवार 17 मार्च को स्कूल में छोड़ा था, लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि इन्द्रगढ़ी हापुड़ का रहने वाला युवक उसे साथ ले गया है। पीड़ित भाई ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी शिवम के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बहन की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित भाई की शिकायत पर आरोपी शिवम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित कर छात्रा की तलाश की जा रही है, मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ghaziabad: स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा हुई लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; भाई ने दर्ज कराई एफआईआर #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadNewsInHindi #GhaziabadNewsTodayInHindi #GhaziabadPolice #GhaziabadLatestNewsInHindi #SubahSamachar