UP: बच्ची चीखी तो विनय ने किया था पाइप से वार, इसलिए लाश को बेसमेंट में फेंका; दरिंदगी और कत्ल में नया खुलासा
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के आरोपियों ने उस रात बेरहमी की हदें पार कर दीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची के चीखने पर गेट पर खड़े विनय ने पास में रखा लोहे का पाइप उठाकर उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर फटते ही उसने दूसरे आरोपी शहाबुद्दीन के साथ मिलकर अचेत बच्ची को लिफ्ट के खाली शाफ्ट (लिफ्ट लगाने के लिए छोड़ा गया स्थान) से बेसमेंट में फेंक दिया, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 08:00 IST
UP: बच्ची चीखी तो विनय ने किया था पाइप से वार, इसलिए लाश को बेसमेंट में फेंका; दरिंदगी और कत्ल में नया खुलासा #CityStates #Ghaziabad #UttarPradesh #GhaziabadMurder #SubahSamachar
