UP: छह महीने रेकी, चार बार अभ्यास, फिर कैश वैन से लूटी रकम, यहां किया गया बंटवारा; गाजियाबाद डकैती की कहानी
गाजियाबाद के कृष्णानगर बागू में एनएच-9 पर दिनदहाड़े कैश वैन डकैती के मामले में पुलिस ने एलएलबी छात्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने वारदात से पहले करीब छह महीने तक रेकी की और चार बार अभ्यास भी किया। वारदात को पांच बदमाशों ने अंजाम दिया था। आरोपी एलएलबी छात्र छह मई को वारदात के समय मौके पर नहीं था, लेकिन रेकी, साजिश और पैसे बांटने में शामिल था। डकैती के बाद 27 लाख रुपये डासना-मसूरी स्थित एक मकान में बांटे गए थे। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने भागने में इस्तेमाल हुई कार के साथ 8.06 लाख रुपये, कुल्हाड़ी व अन्य औजार बरामद किए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 13:29 IST
UP: छह महीने रेकी, चार बार अभ्यास, फिर कैश वैन से लूटी रकम, यहां किया गया बंटवारा; गाजियाबाद डकैती की कहानी #CityStates #Ghaziabad #UttarPradesh #GhaziabadPolice #SubahSamachar
