Noida News: लेनदेन के विवाद में चली थी गोली, सामान खरीदने आया किशोर हुआ था घायल
यमुना सिटी (संवाद) जेवर थाना क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में बदमाश ने दुकानदार पर गोली चलाई थी। लेकिन यह गोली दुकानदार के न लगकर वहां समान खरीदने आए युवक के लग गई थी। जहांगीरपुर के मुहल्ला व्यापारियान निवासी आमिर खान ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसने जहांगीरपुर निवासी शेर मोहम्मद से एक जमीन अपनी मां के नाम पर खरीदी थी। 18 दिसंबर 2024 को इसका बैनामा कराया था और शेर मोहम्मद को 70 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद उसने 1.95 लाख रुपये 2 अगस्त 2026 को शेर मोहम्मद को दिए थे। जिसके बाद शेर मोहम्मद का छोटा भाई भूरी उनके पास आया और जमीन के रुपये मांगने लगा। जब उन्होंने उसके भाई को रुपये देने की बात बताई तो वह नाराज हो गया और रुपये मांगने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। आमिर ने बताया कि भूरी ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गोली चलाई, लेकिन वह बच गए। यह गोली उनकी दुकान में सामान लेने आया 16 वर्षीय किशोर उमर के जा लगी और वह घायल हो गया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 15:29 IST
Noida News: लेनदेन के विवाद में चली थी गोली, सामान खरीदने आया किशोर हुआ था घायल #Gfds #SubahSamachar
