Noida News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पिलाया जहर, तीन तलाक भी बोला
संवाद न्यूज एजेंसी दादरी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर जान से मारने के लिए जहर पिलाने और तीन तलाक देने का मामला सामने आया हैं। जारचा गांव में रुबीना परिवार के साथ रहती हैं। आरोप है कि शादी के 4 माह बाद विवाहिता से पति रईस व ससुर ने पिता से 10 लाख रुपये लाने की मांग की। विवाहिता अपने पति रईस के साथ अपने मायके में पहुंची और 10 लाख रुपये की मांग की। विवाहिता के पिता ने अपना बचा हुआ मकान सात लाख रुपये में बेचकर ससुर रफीक, देवर पप्पू और पति रईस को दे दिए गए। उसके कुछ दिन बाद पति ने बुलेट बाइक की मांग की। जब विवाहिता ने बुलेट के लिए मना किया तो पति, सांस हाशमीन और ससुर आदि ने आए दिन अभद्रता के साथ प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता को जबरन जहर पिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर मोहल्ले वाले इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर गए। जान बचने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला सुरक्षा उपायुक्त के आदेश पर घटना की रिपोर्ट रफीक, रईस, पप्पू, हाशमीन, समरीन और शमा के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 20:48 IST
Noida News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पिलाया जहर, तीन तलाक भी बोला #Fdsg #SubahSamachar
