Noida News: एटीएस रोटरी से मकोड़ा रोटरी तक चौड़ी होगी सड़क
- एलजी चौक से 130 मीटर रोड जाना होगा आसान- करीब 14.50 करोड़ रुपये खर्च करेगा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण- सूरजपुर-कासना रोड से 130 मीटर रोड की कनेक्टिविटी होगी बेहतरमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में ईटा-1 और जीटा-1 सेक्टर के बीच एटीएस रोटरी से मकोड़ा रोटरी के बीच की सड़क को चौड़ा किया जाएगा। 60 मीटर चौड़ी इस रोड को मौजूदा चार लेन से छह लेन का बनाया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि इससे सूरजपुर-कासना रोड से 130 मीटर रोड जाने के लिए सीधे कनेक्टिविटी बन जाएगी। एलजी चौक से रामपुर रोटरी के बीच पहले ही सड़क चौड़ा करने पर काम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शुरू कर चुका है।सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि एलजी चौक से सीधे 130 मीटर रोड जाने के लिए ट्रैफिक का दबाव तेजी से बढ़ा है। आने वाले सालों में यहां ट्रैफिक कई गुना बढ़ जाएगा। ऐसे में यह जरूरी है कि इस सड़क को पहले ही चौड़ा किया जाए। इसके लिए पहले एलजी चौक से रामपुर के बीच काम शुरू करा दिया गया था। अब इससे आगे एटीएस रोटरी और फिर मकोड़ा रोटरी तक भी काम शुरू होगा। इससे सीधे छह लेन की सड़क सूरजपुर-कासना रोड से नोएडा और ग्रेटर नोएडा और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड तक कनेक्टिविटी सुधर जाएगी। परियोजना विभाग के मुताबिक दूसरे चरण में एटीएस डोल्से सोसाइटी के पास की रोटरी से आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी के आगे से होते हुए मकोड़ा रोटरी तक सड़क को छह लेन कर दिया जाएगा। इसके लिए सेंट्रल ग्रीन वर्ज को छोटा करने पर काम होगा। इस काम में पेड़ न्यूनतम काटे जाएंगे। इसका ध्यान रखा जाना है। सड़क को चाैड़ा करने के इस काम पर 14.80 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। सेक्टर-16सी की 45 मीटर रोड पर बनेगा डिवाइडर : ग्रेनो वेस्ट में वाहनों की आवाजाही ठीक करने के लिए सेक्टर-16सी में 45 मीटर रोड पर डिवाइडर बनाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यहां आरसीसी का सेंट्रल वर्ज बनाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस काम पर करीब 81 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे आने-जाने वाले वाहनों की लेन अलग होंगी और वाहनों की आवाजाही सुधरेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 21:32 IST
Noida News: एटीएस रोटरी से मकोड़ा रोटरी तक चौड़ी होगी सड़क #Fgds #SubahSamachar
