Palwal News: बेटियों का एचपीवी का टीका लगवाएं
पलवल। सरकार बेटियों को विभिन्न प्रकार के कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीकाकरण निशुल्क उपलब्ध करा रही है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे अपनी बेटियों को विभिन्न प्रकार के कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीकाकरण अवश्य करवाएं। बृहस्पतिवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में टीकाकरण अभियान को लेकर दिशा-निर्देश दिए। गए। बैठक के बाद उन्होंने जिला स्तर पर अधिकारियों के साथ समीक्षा कर अभियान की रणनीति पर चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी प्रत्येक बेटी को यह टीका लगवाना बेहद जरूरी है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 14:30 IST
Palwal News: बेटियों का एचपीवी का टीका लगवाएं #GetYourDaughtersVaccinatedAgainstHPV #SubahSamachar
