Gen-Z Trend: जेन जी का नया डेटिंग ट्रेंड Affordating! क्या सस्ते में मिल रहा है सच्चा प्यार?
Affordating Kya Hai:डिजिटल युग में रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदल रही है। खासकर जेन जी रिश्तों को लेकर नए प्रयोग कर रही है। इन्हीं में से एक नया ट्रेंड है, Affordating। यह शब्द सोशल मीडिया और डेटिंग कल्चर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अफोर्डेटिंग केवल ट्रेंड नहीं, बल्कि बदलती सोच का संकेत है। जेन जी यह साबित कर रही है कि प्यार दिखाने के लिए महंगे गिफ्ट और फाइव-स्टार डिनर जरूरी नहीं। असली रिश्ता वह है जिसमें साथ बिताया गया समय और भावनात्मक जुड़ाव मायने रखता है। लेकिन आखिर अफोर्डेटिंग क्या है यह कैसे काम करता है और इसके फायदे-नुकसान क्या हैं आइए विस्तार से समझते हैं। Affordating क्या है अफोर्डेटिंग दो शब्दों से मिलकर बना है, Affordable + Dating। स्पष्ट है कि अफोर्डेटिंग बजट फ्रेंडली डेटिंग ट्रेंड है। इसका मतलब है ऐसा डेटिंग कल्चर जिसमें कपल्स महंगे रेस्टोरेंट, गिफ्ट या लग्जरी डेट्स की बजाय बजट-फ्रेंडली और सिंपल तरीकों से समय बिताते हैं। आज जब महंगाई और लाइफस्टाइल खर्च तेजी से बढ़ रहे हैं, तो जेन जी ऐसे रिलेशनशिप मॉडल को अपना रही है जिसमें प्यार दिखाने के लिए पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 11:38 IST
Gen-Z Trend: जेन जी का नया डेटिंग ट्रेंड Affordating! क्या सस्ते में मिल रहा है सच्चा प्यार? #Relationship #National #GenZ #RelationshipTips #Trend #Affordating #SubahSamachar
