Panipat News: अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग ट्रैक कप में आर्य कॉलेज के गौतम ने जीते तीन पदक

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र गौतम ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग ट्रैक कप एक और दो में रजत और कांस्य पदक जीता है। गौतम ने 28 अप्रैल से तीन मई तक आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने ट्रैक कप दो की टीम प्रस्यूट प्रतियोगिता में रजत पदक और टीम स्प्रिंट में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं ट्रैक कप एक टीम प्रस्यूट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। कॉलेज में मंगलवार को गौतम का स्वागत किया गया। उप प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर गौतम को शुभकामनाएं दी। कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला ने बताया कि कॉलेज शिक्षा, खेल- कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में अपने देश का नाम रोशन कर रहा है। छात्र गौतम ने जकार्ता में तीन-तीन पदक जीतकर सिद्ध कर दिया है कि पानीपत की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। डॉ. अनुराधा सिंह बताया की गौतम की यह उपलब्धि केवल कॉलेज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। एक छात्र का पढ़ाई के साथ-साथ खेल के मैदान में अंतरराष्ट्रीय फलक पर तिरंगा लहराना यह दर्शाता है कि संकल्प और अनुशासन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने इस शानदार जीत का के अवसर पर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश तूर्ण और उनके विभाग के प्राध्यापकों और कोच को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र देशवाल, डॉ. दिनेश गाहल्याण व राजा तोमर मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 03:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग ट्रैक कप में आर्य कॉलेज के गौतम ने जीते तीन पदक #GautamOfAryaCollegeWonThreeMedalsInCyclingTrackCup #SubahSamachar