Pauri News: 95.6 फीसदी अंकों के साथ रेनबो स्कूल की गौरी बनीं शहर टॉपर
शेमफोर्ड स्कूल बेलकंडी का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा95.2 फीसदी अंकों के साथ मेघा राणा बनीं द्वितीयसंवाद न्यूज एजेंसीश्रीनगर। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। इसमें शेमफोर्ड स्कूल बेलकंडी का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। वहीं देवभूमि का 90 फीसदी, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल का 95.4 फीसदी और रेनबो पब्लिक स्कूल व केंद्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। रेनबो पब्लिक स्कूल की गौरी ने 95.6 फीसदी अंकों के साथ शहर और विद्यालय में टॉप किया जबकि विद्यालय के 10 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। मेघा राणा ने 95.2, अर्निका महर ने 94.2, अन्वेशा पंचभैया ने 93.2, शिखा सेमवाल ने 93 व आकृति बुटोला ने 92.6, मैत्री रतूड़ी ने 92, हैप्पी व शुभ सती ने 90.8 व सिमरन जोशी ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं केंद्रीय विद्यालय के शुभम देवराड़ी 95 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान पाया। शेमफोर्ड स्कूल की शिवांगी उनियाल ने 93.4 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। वहीं देव भूमि पब्लिक स्कूल के भार्गव डिमरी ने 91.2 अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान पाया। गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के सक्षम सिंह ने 91 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। इसके अलावा रश्मि चंदोला व नितिन कुमार भी अव्वल रहे। रेनबो स्कूल की प्रधानाचार्य डाॅ. रेखा उनियाल, देवभूमि के भगवान सिंह, केंद्रीय विद्यालय की कृति सक्सेना, गुरुराम राय के केशव चंद्र लखेड़ा आदि ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है शहर की टॉपर गौरीश्रीनगन। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95.6 फीसदी अंकों के साथ शहर में पहला स्थान प्राप्त करने वाली रेनबो पब्लिक स्कूल की गौरी कंडारी सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है। गौरी ने बताया कि वह एक दिन में घर पर कम से कम 4 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी। गौरी के पिता भगत सिंह कंडारी उत्तराखंड पुलिस में सेवारत है। जबकि माता सरोज देवी गृहिणी हैं।------------------------शिक्षिका बनना है मेघा का सपनाश्रीनगर। 95.2 फीसदी अंकों के साथ शहर में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली रेनबो पब्लिक स्कूल की मेघा राणा शिक्षिका बनना चाहती हैं। मेघा रोज 6 घंटे पढ़ाई करती थीं। मेघा के पिता स्व. बलवंत सिंह राणा जल निगम में थे। गत वर्ष उनका निधन हो गया जबकि माता गौरी देवी गृहिणी हैं। मेघा चार बहिनों में सबसे छोटी है।इंजीनियर बनना चाहता है शुभम देवराड़ीश्रीनगर। 95 फीसदी अंकों के साथ शहर में तीसरे स्थान पर रहे केंद्रीय विद्यालय के शुभम देवराड़ी कंप्यूटर इंजीनियर बनाना चाहते हैं। शुभम ने 6 से 8 घंटे नियमित स्वअध्ययन किया है। शुभम के पिता कैलाश चंद्र फार्मासिस्ट व माता संगीता गृहिणी हैं।-------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 19:35 IST
Pauri News: 95.6 फीसदी अंकों के साथ रेनबो स्कूल की गौरी बनीं शहर टॉपर #GauriOfRainbowSchoolBecameTheCityTopperWith95.6%Marks. #SubahSamachar
