Kangra News: धर्मशाला के गौरव ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बने

धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के श्यामनगर निवासी गौरव ठाकुर ने देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गौरव ठाकुर कमल ठाकुर के पुत्र हैं और वर्ष 2014 में वह भारतीय सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। अपनी लगन, मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने एससीओ परीक्षा उत्तीर्ण की और भारतीय सैन्य अकादमी में प्रवेश प्राप्त किया। एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के बाद उन्होंने सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। गौरव सैन्य परंपरा वाले परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनके दादा भी सेना में हवलदार रह चुके हैं। उनकी माता गृहिणी हैं और बड़ी बहन सीएमओ कार्यालय धर्मशाला में कार्यरत हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: धर्मशाला के गौरव ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बने #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar