तलाक की खबर को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर गौरव खन्ना और आकांक्षा, यूजर्स बोले- लाइमलाइट में आने के लिए…

शनिवार को रियलिटी शो लॉकअप 2 के शुरुआती एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह लगभग एक साल से पति गौरव खन्ना से अलग रह रही हैं। दोनों अलग होने की सोच रहे हैं। जब फैंस ने इस कपल के तलाक होने की खबर सुनकर तो दंग रहे हैं। बीते दिनों इस कपल को जिस तरह से फैंस ने एक साथ देखा था, उससे अंदाजा लगाना मुश्किल था कि इनका डिवोर्स होने वाला है। वहीं कुछ यूजर्स इस पूरे मामले को एक पब्लिसिटी स्टंट करार दे रहे हैं। गौरव खन्ना के इंस्टाग्राम पेज पर जाकर उनकी एक पोस्ट पर जाकर तरह-तरह की बातें, कमेंट कर रहे हैं। यहां जानिए, फैंस ने इस कपल के डिवोर्स पर क्या-क्या कहा फैंस ने कमेंट सेक्शन में गौरव और आकांक्षा को सुनाई खरी-खोटी एक यूजर ने गौरव और आकांक्षा के डिवोर्स की खबर पर कमेंट करते हुए लिखा, कोई डिवोर्स नहीं हो रहा है, टीआरपी और लाइमलाइट में आने के लिए हो रहा है। एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, एक साल से अलग रहते हैं तो बिग बॉस में ज्यादा ड्रामा क्यों किया। बेबी होने के बारे में क्यों पूछा। यूट्यूब पर पार्टी करते हुए वीडियो क्यों डालें। वो सब नाटक था। एक यूजर ने गौरव का साथ देते हुए लिखा, हम आपके साथ हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने भी कमेंट में लिखा, आप इस दौर से भी उबर जाएंगे। किसी फैन ने गौरव को आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्हें खूब सारा प्यार भेजा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 11:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




तलाक की खबर को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर गौरव खन्ना और आकांक्षा, यूजर्स बोले- लाइमलाइट में आने के लिए… #Television #National #GauravKhanna #GauravKhannaWifeAkanksha #GauravKhannaDivorceNews #SubahSamachar