Hamirpur (Himachal) News: गसोता मेला खत्म, प्लास्टिक के ढेर चिढ़ा रहे लोगों का मुंह

ताल (हमीरपुर)। महादेव गसोता पशु मेले की समाप्ति के आठ दिन बाद भी सफाई नहीं हो पाई है। मेले के बाद जमा प्लास्टिक और अन्य कूड़े के ढेर लोगों को परेशान कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर न तो पंचायत की ओर से कोई कदम उठाए गए हैं और न ही मंदिर कमेटी ने इस मामले को गंभीरता से लिया गया है।स्थानीय निवासी पवन कुमार, राज कुमार, बिहारी लाल, सोहन लाल, रमेश चंद, मीना देवी, विमला देवी, आशा देवी, विपन कुमार, संजय कुमार और सुनील आदि का कहना है कि पहले मेले में व्यापारी अपने पशु छोड़ जाते थे, लेकिन इस बार दुकानदारों द्वारा छोड़े गए प्लास्टिक और कूड़े के ढेर जगह-जगह पड़े हैं। इन कूड़े के ढेरों को उठाने वाला कोई नहीं है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इनकी सफाई नहीं की गई तो प्लास्टिक हवा के साथ उड़कर इधर-उधर बिखर जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में गंदगी फैल सकती है। साथ ही यदि लावारिस पशु इस प्लास्टिक को खा लेते हैं तो उनकी जान भी जा सकती है। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रकाश चंद पटियाल का कहना है कि मेले की देखरेख पहले पंचायत द्वारा की जाती थी। इस बार पंचायत चुनाव में देरी होने के कारण मेले की जिम्मेदारी पंचायत सचिवों के पास थी। कमेटी की ओर से मेले में आए सभी दुकानदारों और श्रद्धालुओं के लिए लंगर, बैठने और पेयजल की व्यवस्था की गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 22:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: गसोता मेला खत्म, प्लास्टिक के ढेर चिढ़ा रहे लोगों का मुंह #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar