LPG Gas सिलेंडर के लिए हाहाकार: पंजाब के इस जिले में सप्लाई प्रभावित; घरों के साथ होटल और रेस्टोरेंट पर भी असर

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब पंजाब पर भी पड़ने लगा है। पंजाब के पठानकोट जिले में गैस सप्लाई प्रभावित हो गई है। पिछले करीब 5 दिनों से पठानकोट में एलपीजी के कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई कम पहुंच रही है। इस वजह से लोगों के घरों के साथ होटल, रेस्टोरेंट के भी चूल्हे जलना बंद हो चुके हैं। गैस एजेंसियों में लोगों की भीड़ देखने को मिली है और आधे से ज्यादा लोग तो खाली हाथ घरों को लौट रहे है। यहां की एजेंसियों को 14 किलो वाले गैस सिलेंडर की 4-5 दिनों से सप्लाई नहीं मिली। सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों को लेकर कुछ हिदायतें जारी की हैं। नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सप्लाई केवल ऑनलाइन 25 दिनों बाद की बुकिंग करवाने के बाद ही दी जाएगी। ऐसे में अब गैस सिलेंडर की सप्लाई ऑनलाइन बुकिंग के बाद मिलने वाले डीएसी कोड के आधार पर ही की जाएगी। जहां तक की अगर किसी को डीएसी की समस्या आ रही है तो उसे दोबारा अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) जल्द से जल्द पूरी करवानी होगी ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी चक्कर में बहुत से लोगों को गैस की समस्या देखने को मिल रही है। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई लगातार जारी वहीं, दूसरी तरफ मिडिल ईस्ट में तनाव जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर लोगों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। देश की जनता के इसी संदेह को दूर करने के लिए सरकारी सूत्रों ने बीते सोमवार को कहा कि देश में पर्याप्त फ्यूल रिजर्व और सप्लाई के इंतजाम है। लेकिन, फिर भी लोग घबराए हुए हैं कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई कहीं बंद ना हो जाए। कच्चे तेल की मौजूदा स्थिति से घरेलू स्तर पर फ्यूल की कीमतों पर तुरंत असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। क्या बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन पठानकोट के अध्यक्ष परमजीत सिंह नरूला ने बताया कि उनकी कंपनी इंडियन ऑयल के पास प्रयाप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल का स्टॉक है और अभी तक गैस के दामों में वृद्धि देखने को मिली है लेकिन, पेट्रोल-डीजल के दामों पर किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पठानकोट समेत पंजाब के अन्य हिस्सों में डीजल-पेट्रोल की सप्लाई रेगुलर आ रही है और बिना वजह लोग बिना वजह तेल के बंद होने की झूठी अफवाएं ना फेलाएं। अगर भविष्य में युद्ध लंबा चलता है तो उसके बाद कहीं कुछ कमी देखने को मिल सकती है और इंटरनेशनल दामों के हिसाब से ही जरूरत अनुसार तेल के दामों में वृद्धि होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




LPG Gas सिलेंडर के लिए हाहाकार: पंजाब के इस जिले में सप्लाई प्रभावित; घरों के साथ होटल और रेस्टोरेंट पर भी असर #CityStates #Chandigarh-punjab #PetrolDiesel #GasCylinders #MiddleEastTensions #Punjab #Pathankot #SubahSamachar