Gas Booking : गैस सिलेंडर के पर्याप्त स्टॉक का सच, उहापोह की बनी है स्थिति; नंबर लगाने में हो रही दिक्कत

इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध का असर बिहार में अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है।राजधानी पटना में इसके साइड इफेक्ट लोगों की परेशानियों के साथ दिख रहे हैं। आम लोग एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन में खड़े हैं। इसके बाद भी गैस मिल पाना संभव नहीं दिख रहा है। इस संबंध में कई ग्राहकों ने बताया कि गैस समाप्त हो गया है। नंबर नहीं लग रहा है यानी ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। इस संबंध में तरन्नुम परवीन ने बताया कि मैंने 6 मार्च को ऑनलाइन नंबर लगाया। ओटीपी भी आया। 951 रुपए का मैसेज भी आया, लेकिन गैस एजेंसी से 1011 रुपए की मांग की जा रही है। तरन्नुम परवीन ने बताया कि मैं वह भी देने के लिए तैयार हो गई, तब अब कह रहे हैं कि कल आईयेगा, गैस नहीं है। महिला ने कहा कि एजेंसी वाले और वेंडर ही गड़बड़ी कर रहे हैं। वहीं रवि सिन्हा का कहना है कि रोज गैस एजेंसी आ रहे हैं, लेकिन गैस नहीं मिल पा रहा है। अब तो केवाईसी भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी गैस मिल जाएगा ऐसा दिख नहीं रहा है।वहीं सुनील कुमार का कहना है कि ऑनलाइन नंबर ही नहीं लग पा रहा है। अब ऐसे में गैस कैसे मिल पाएगा, समझ नहीं आ रहा है। वहीं मोहम्मद इमत्याज ने बताया कि ऑनलाइन नंबर नहीं लग पा रहा था तब आज ऑफलाइन नंबर लगाए हैं। कहा गया कि ओटीपी आएगा तो बताईयेगा। शाम में आकर पता कर लीजियेगा। उम्मीद है कि कल गैस मिल पाए। इस संबंध में एजेंसी का यह भी कहना है कि कुछ लोगयुद्ध के डर से खाली सिलेंडर होते ही तुरंत दूसरा बुक कर रहे हैं।उनका कहना है किभविष्य में किल्लत की आशंका के चलते लोग जरूरत न होने पर भी सिलेंडर का स्टॉक करने में लगे हुए हैं। यही वजह है कि बाजार मेंकिल्लत की स्थिति बन गई है। हालांकि सरकार ने बुकिंग के बीच 25 दिन का अनिवार्य अंतर तय कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि पर्याप्त स्टॉक है, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत पड़ने पर ही बुकिंग करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 13:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Patna Bihar



Gas Booking : गैस सिलेंडर के पर्याप्त स्टॉक का सच, उहापोह की बनी है स्थिति; नंबर लगाने में हो रही दिक्कत #CityStates #Patna #Bihar #SubahSamachar