Kullu News: गैस सिलिंडर की किल्लत, इंडक्शन की बढ़ी मांग

विक्रेताओं को धड़ाधड़ मिल रहे इंडक्शन के ऑर्डर संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव से जहां जिले में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत होने लगी है। वहीं, इंडक्शन की मांग बढ़ गई है। इसे लोग विकल्प के रूप में देख रहे हैं। कुल्लू शहर में विक्रेताओं के पास इंडक्शन के ऑर्डर धड़ाधड़ आ रहे हैं।इससे पहले इंडक्शन के ऑर्डर व्रिकेताओं के पास काफी कम थे। अब लगातार इंडक्शन की मांग बढ़ रही है। ऐसे में व्रिकेताओं ने थोक में सामान मंगवाना शुरू कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव कम समाप्त होगा। इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बिना सिलिंडर के कैसे खाना बना पाएंगे, इसके लिए लोग पहले ही विकल्प तलाश रहे हैं। इंडक्शन पर खाना बनाने के लिए सिर्फ बिजली का होना जरूरी है। कुल्लू में इलेक्ट्रानिक्स सामान के एक विक्रेता के अनुसार इंडक्शन की मांग बढ़ गई है। लगातार ग्राहक दुकान में इंडक्शन खरीदने के लिए आ रहे हैं। वहीं कुल्लू में एक निजी कंपनी के विक्रेता गौरव ने कहा कि ग्राहकों की मांग बढ़ गई है। यह सिलसिला फिलहाल जारी रहने का अनुमान है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2026, 18:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: गैस सिलिंडर की किल्लत, इंडक्शन की बढ़ी मांग #GasCylinderShortage #IncreasedDemandForInduction #SubahSamachar