Meerut News: 109 पात्रों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित

दौराला। लावड़ रोड पर सरल भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर बुधवार को पूर्व विधायक संगीत सोम ने पात्रों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन निशुल्क वितरित किए। पूर्व विधायक ने कहा कि सपा सरकार में पात्रों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पाते थे, जिस कारण महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर थी। चूल्हे से निकलने वाला धुआं महिलाओं की सेहत खराब करता था। पास बैठे परिजनों को भी परेशानी होती थी। भाजपा सरकार ने सर्वप्रथम उज्ज्वला योजना देशभर में लागू कर पात्रों को गैस कनेक्शन निशुल्क दिए। इसके अलावा भी आयुष्मान, पीएम आवास योजना समेत कई योजनाओं का लाभ गरीब लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सिर्फ जातिवाद की राजनीति करती है, लेकिन वह जातिवाद नहीं बल्कि लोगों को एकजुट करने की राजनीति करते हैं। इस दौरान गैस एजेंसी संचालक पीयूष गुप्ता, विशाल, संजय, पंकज, टीटू चौधरी, सचिन जैन, मोहन सैनी, संजय नामदेव आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 18:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: 109 पात्रों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित #GasConnectionsDistributedTo109EligiblePersonsUnderTheUjjwalaScheme. #SubahSamachar