Sonipat News: पत्थरों में अटकी गढ़ी केसरी-बड़ी सड़क, धूल और गड्ढों से राहगीर परेशान

गन्नौर। गढ़ी केसरी से बड़ी रोड तक बनने वाले मार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने सड़क पर पत्थर डालने के बाद काम बीच में ही छोड़ दिया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधूरी सड़क, उबड़-खाबड़ रास्ता और धूल वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।ग्रामीण सुशील, नवीन, अंकित, विनोद का कहना है कि इस मार्ग पर पत्थर बिछे होने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है जबकि धूल उड़ने से आसपास के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि कई सप्ताह बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि विधायक देवेंद्र कादियान ने अप्रैल में गन्नौर से गढ़ी केसरी होते हुए बड़ी रोड तक बनने वाली इस सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) की योजना के तहत बनने वाली इस सड़क पर दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जानी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के दौरान अधूरी सड़क लोगों की परेशानी और बढ़ा सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 20:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: पत्थरों में अटकी गढ़ी केसरी-बड़ी सड़क, धूल और गड्ढों से राहगीर परेशान #GarhiKesari-BadiRoadStuckInAStateOfDisrepair;CommutersPlaguedByDustAndPotholes. #SubahSamachar