शहर है हमारा कूड़ेदान नहीं : धनपुरा में सड़क किनारे कूड़े का ढेर, राहगीर दुर्गंध से परेशान

पथरी। धनपुरा में हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इस गंदगी और भीषण दुर्गंध से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से जमा हो रहे इस कूड़े के कारण गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कूड़े के ढेर से आने वाली दुर्गंध इतनी तेज है कि राहगीरों को मुंह ढककर गुजरना पड़ता है। गांव में मच्छर-मक्खियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। एक ओर सरकार स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं ग्रामीण अपने घरों का कूड़ा-कचरा इसी जगह फेंक रहे हैं। ग्राम प्रधान खुशनसीब ने लोगों से कई बार अपील की है। उन्होंने खुले में कूड़ा न डालने का आग्रह किया है। खुशनसीब ने बताया कि खुले में कूड़ा फेंकने से मच्छर-मक्खियां बढ़ती हैं और गंदगी से दुर्गंध फैलती है। ग्राम प्रधान की अपील के बावजूद लोग खुले में कूड़ा डाल रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 13:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शहर है हमारा कूड़ेदान नहीं : धनपुरा में सड़क किनारे कूड़े का ढेर, राहगीर दुर्गंध से परेशान #GarbagePileByTheRoadsideInDhanpura;PassersbyTroubledByTheStench #SubahSamachar