Kullu News: डोभी पुल के नीचे वर्षों से जमा कचरे का ढेर हटाया
पतलीकूहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत दुआड़ा ने स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पहल करते हुए डोभी पुल के नीचे वर्षों से जमा कचरे के ढेर को जेसीबी की मदद से हटाया।विशेष सफाई अभियान के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। पंचायत ने अब इस स्थान पर दोबारा कचरा जमा न हो, इसके लिए आधुनिक सेग्रीगेशन शेड बनाने का निर्णय लिया है।शेड में गांवों से निकलने वाले सूखे कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में छांटने की व्यवस्था की जाएगी। इससे ठोस कचरे का व्यवस्थित प्रबंधन करने में मदद मिलेगी और खुले में कचरा फेंकने की समस्या पर भी अंकुश लगेगा।पंचायत को गोद लेने वाले गैर सरकारी संगठन वेस्ट वॉरियर की ओर से भी इस कार्य में सहयोग किया जा रहा है।पंचायत प्रधान निहाल भल्ला ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित करने के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।इस मौके पर पंचायत सचिव हीरा लाल, वार्ड सदस्य कमला, लता देवी, टिकमी देवी, सुमित और अंकुश मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 17:09 IST
Kullu News: डोभी पुल के नीचे वर्षों से जमा कचरे का ढेर हटाया #KulluNewsHpNews #SubahSamachar
