गंज शहीदा मस्जिद: फिलहाल यथास्थिति बरकरार, मसाजिद कमेटी और रेलवे अफसरों की बैठक; कोर्ट के निर्णय का इंतजार
Ganj Shahida Masjid Varanasi: काशी रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित गंज शहीदा मस्जिद को लेकर पिछले दो दिनों से जारी चर्चाओं और अटकलों के बीच बुधवार को अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सैयद मोहम्मद यासीन व सेक्रेटरी मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी सहित मस्जिद से जुड़े लोगों ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक किया। काशी स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में रेलवे अधिकारियों और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों ने मस्जिद से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दोनों पक्ष के बीच न्यायालय के आदेश का पालन करने की बाततय हुई। बैठक में रेलवे की ओर से चीफ आईओडब्ल्यू रजत राम, आईओडब्ल्यू विनय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। काशी रेलवे स्टेशन पर हुई बैठक के बाद अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सैयद मोहम्मद यासीन व सेक्रेटरी मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी गंज शहीदा मस्जिद में चले गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 23:32 IST
गंज शहीदा मस्जिद: फिलहाल यथास्थिति बरकरार, मसाजिद कमेटी और रेलवे अफसरों की बैठक; कोर्ट के निर्णय का इंतजार #CityStates #Varanasi #GanjShahidaMasjidVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
