गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की कहानी: बर्गर किंग कांड से चर्चा में आया, 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में उतरा

हरियाणा का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। हिमांशु भाऊ के ऊपर यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक हिमांशु को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने गिरफ्तार किया है। उसे नीरज बवाना गैंग का करीबी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग कट्टर विरोधी बताया जाता है। हरियाणा से लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक हिमांशु भाऊ और उसके साथियों के खिलाफ हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे कई मामले दर्ज हैं। मूल रूप से रोहतक के रिटौली गांव निवासी हिमांशु हरियाणा और दिल्ली पुलिस की ''मोस्ट वांटेड'' सूची में शामिल था। कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस भी जारी हो चुका है। अगस्त 2025 में गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद से ही पुलिस को हिमांशु की तलाश थी और इंटरपोल के जरिये लुकआउट नोटिस जारी कराया गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 08:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की कहानी: बर्गर किंग कांड से चर्चा में आया, 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में उतरा #CityStates #Rohtak #Haryana #HimanshuBhau #SubahSamachar