जमुना गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट: दर्ज हैं 32 FIR, वाराणसी में लूट के मामले में गैंगचार्ट तैयार; आरोपी अरेस्ट

लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी और अवैध असलहा समेत 32 प्राथमिकी में आरोपी जामवन्त यादव उर्फ जमुना यादव के गिरोह पर तरवां पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामले में वांछित आरोपी हीरालाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सरायमीर पुलिस ने चोरी और नकबजनी की घटनाओं में सक्रिय गैंग लीडर समेत दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। तरवां थाना क्षेत्र के सरायभादी गांव में एक जनवरी 2021 को मिट्टी उठाने के विवाद में जामवन्त यादव उर्फ जमुना यादव और हीरालाल यादव पर अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगा था। इस मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। विवेचना के दौरान जमुना यादव के कब्जे से देशी तमंचा भी बरामद किया गया था। इसके अलावा 28 अप्रैल 2025 को वाराणसी के मिर्जामुराद थाने में दर्ज लूट के मामले की विवेचना के दौरान जमुना यादव, सुमित यादव और प्रदुम्मन यादव के नाम सामने आए थे। आरोपियों के आपराधिक इतिहास और संगठित तरीके से अपराध करने के आधार पर पुलिस ने गैंगचार्ट तैयार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 22, 2026, 21:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जमुना गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट: दर्ज हैं 32 FIR, वाराणसी में लूट के मामले में गैंगचार्ट तैयार; आरोपी अरेस्ट #CityStates #Azamgarh #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar