Panipat News: शहर में ठग गिरोह हैं सक्रिय महिलाओं को बना रहे शिकार

पानीपत। महिलाओं को बातों में उलझाकर गहने और पैसे ठगने वाला गिरोह शहर में सक्रिय है। पिछले चार दिन में गिरोह के सदस्य तीन महिलाओं को अपना निशाना बना चुके हैं। वहीं पुलिस की ओर से अभी तक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। हैरत की बात तो यह है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद होने के बावजूद भी ठगों की पहचान नहीं कर पा रही। शहर में एक माह पहले महिलाओं से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हुआ था। उस समय आठ-10 वारदातों को अंजाम देकर गिरोह के सदस्य गायब हो गए थे लेकिन अब तीन-चार दिन से फिर से गिरोह के सदस्य शहर में सक्रिय हो गए हैं। चार दिन में तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। खास बात यह है कि गिरोह द्वारा बुजुर्ग या कम पढ़ी हुई महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 02:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: शहर में ठग गिरोह हैं सक्रिय महिलाओं को बना रहे शिकार #GangsOfSwindlersAreActiveInTheCity #TargetingWomen. #SubahSamachar